नपा0 बांसी के जिम्मेदारों की लापरवाही से मर रहे गोवंश

बांसी/सिद्धार्थनगर। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर गौशालाओं पर डाक्टर से लेकर नगरपालिका एवं आला अधिकारियों को भी देखभाल के लिए निर्देश दिया है और करोड़ों रुपये की बजट खर्च कर रही है। परन्तु जिले के स्थाई नगरपालिका बांसी के कान्हा गौशाला मे जिम्मेदारों की लापरवाही से आये दिन गोवंश मर रहे हैं। गोशाला का दृश्य इन दिनों बद से भी बत्तर हो गया है। सूत्रों की मानें तो कागजों में कान्हा गौशाला में 220 गोवंश है, मगर मौके पर लगभग 180 गोवंश है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिम्मेदारों की लापरवाही से लगभग 4 से 5 गोवंशीय पशु मर रहे हैं। बेजुवान जानवर जिन्हें गौ माता माना जाता है और हमारे हिन्दू धर्म में इनकी पूजा भी की जाती है। वहीं बिना रख-रखाव एवं देख-भाल के इस गौशाला में आये दिन गोवंश मरने की सूचना है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गो संरक्षण को लेकर जारी आदेशों को भी जिम्मेदार दर-किनार कर ही रहे हैं, जबकि तेज-तर्रार जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने सभी जिले के स्थाई व अस्थाई गौशालाओं के जिम्मेदारों को सख्त निर्देश भी दिया है कि गौशाला मे गोवंशीय पशुओं के लिए सभी समुचित व्यवस्था की जायें। परन्तु नगरपालिका में बने स्थाई कान्हा गौशाला में जिम्मेदारों की लापरवाही से गोवंश मरने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कल का बताया जा रहा है।

Exit mobile version