पिपरा में चल रहे परियोजनाओं पर 86 मनरेगा मजदूरों से आनलाइन फर्जी हाजिरी

बांसी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत पिपरा में चल रहे परियोजनाओं पर 86 मनरेगा मजदूरों से आनलाइन फर्जी हाजिरी से कार्य हो रहा है। सभी परियोजनाओं में लगभग एक ही फोटो अपलोड कर खुलेआम आनलाइन कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और ब्लाक के जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में सोये हैं। सरकार योजनाएं को धरातल पर लाने के लिए लाख कोशिश करें, मगर ब्लाक के जिम्मेदार चोरी का नया निजात कर अपने हिस्सा निकाल लेते हैं। पंचायत स्तर पर रोजगार सेवक वर्तमान में मनरेगा योजना में हो रहे भ्रष्टाचार के बड़े जिम्मेदार है और इनका परसेंटेज तय है। ब्लाक बांसी के ग्राम पंचायत पिपरा 86’ में कार्य कोडरू 3151011087/ॅभ्/958486255824008682, डेत छव. रू व श्रमिकों की फर्जी संख्या-86 और कार्य का नामरूपिपरा में पुजारी के खेत के बगल मे गडढा खुदाई कार्य है। दूसरी कड़ी में ब्लॉक बांसी के बीडीओ साहब, ग्राम सचिव और टीए की भूमिका अहम है। वे केवल कागजी कार्रवाई कर एमबी बनाकर हस्ताक्षर करने का हिस्सा मिल जाता है। सूत्रों की मानें तो गलती से भी बीडीओ साहब अगर गाड़ी लेकर गांवों में चले जाते हैं तो गांवों में रोजगार सेवक सचिव और टीए भ्रष्टाचार नहीं करते हैं। जानकारों की मानें तो ब्लाक से लेकर जिले तक के जिम्मेदार अपने कुर्सी छोड़ जमीनी हकीकत जानने और न देखने का प्रयास नहीं करते है, क्योंकि सभी का हिस्सा फिक्स है?

Exit mobile version