खुनियांव/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खुनियाव क्षेत्र के बगहवा गांव आंगनबाड़ी केन्द्र में मनमानी जोरों पर है और जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं। आपको बता दें कि खुनियांव ब्लाक क्षेत्र के बगहवा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मनमानी प्रकाश में आया है। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। न तो समय पर पोषण सामग्री वितरित हो रही है और न ही बच्चों की देखरेख में कोई गम्भीरता दिख रही है। कई केन्द्रों में तो महीनों से ताले में बन्द हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर कब तक संज्ञान लेता है?
आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनमानी जारी, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर
