बलरामपुर। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला को रात्रि करीब दस बजे आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला डॉ चंद्र प्रकाश ड्यूटी पर उपस्थित रहे। चिकित्सा व्यवस्था संतोषजनक पायी गई। सीएमओ ने इमरजेंसी रूम ,जनरल वार्ड, जननी सुरक्षा योजना वार्ड एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। सीएमओ ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला डॉ चंद्र प्रकाश को निर्देशित किया कि सभी मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को शासन के मंशानुरूप चिकित्सा सुविधा एवं सेवा उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला डॉ चंद्र प्रकाश, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी एवं तत्समय ड्यूटी पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के स्टाफ उपस्थित रहे।
सीएमओ ने परखी रात्रिकालीन आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था
