डीएम ने वी कोड-1416 व वी कोड-1290 का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 के द्वारा सहायक महानिरीक्षक निबन्धन ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के साथ बड़े बैनामा लेखपत्र संख्या 6215/03.06.2025 वी कोड- 1416 ग्राम की श्रेणी विकासशील ग्राम- पिपरा भईया तप्पा असनार तहसील बांसी तथा लेखपत्र संख्या 3990/23.06.2025 वी कोड-1290 ग्राम की श्रेणी- विकासशील ग्राम तिलौली तप्पा असनार तहसील बांसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा लेखकर पत्रों को देखा गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम तिलौली तप्पा असनार के लेखपत्र में स्टाम्प और फीस में कमी पाया गया। जिलाधिकारी ने सहायक महानिरीक्षक निबन्ध को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। इस जिले को अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version