प्रोग्रेसिव सिविल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारणी का हुआ शपथ ग्रहण

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज बार भवन में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रोग्रेसिव सिविल बार एसोसिएशन डुमरियागंज के निर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बार भवन में दोपहर 1 बजे अधिवक्ता अशोक कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जहीरूद्दीन जाफरी एडवोकेट ने निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई। जिसमें प्रेम शंकर श्रीवास्तव उर्फ भोला बाबू अध्यक्ष, वशिष्ट उर्फ विपिन कुमार श्रीवास्तव महामंत्री, चंद्र किशोर सिंह, बाल मुकुंद लाल श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधेश्याम वरुण, हरीशचन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष, रमन श्रीवास्तव, अशोक कुमार पाण्डेय संयुक्त मंत्री, केदारनाथ सिंह पुस्तकालय अध्यक्ष, राकेश कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, गंगा प्रसाद यादव, अवध नरेश दुबे, अखिलेशधर दुबे, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, रमेशचन्द्र उपाध्याय आदि ने सदस्य कार्यकारणी वरिष्ठ व निसार अहमद, दिलीप कुमार त्रिपाठी, सुल्तान मेंहदी, अमित त्रिपाठी, सबरेज आदि ने सदस्य कार्यकारणी के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वे उनके सम्मान व अधिकार को लेकर पूरी मजबूती के साथ कार्य करेंगे। नई कार्यकारणी को अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अधिवक्ता इकबाल यूसुफ़ मलिक, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र पाठक, रमापति सिंह, रामचंद्र सहाय, राजेश दुबे, राम कृष्ण मिश्रा, शक्ति प्रकाश, आशीष श्रीवास्तव, शिव शंकर चतुर्वेदी, अवध बिहारी, रजनीश पाण्डेय, राजीव अग्रहरि, अमित आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version