01 अवैध देशी तमांचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

बहराइच। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच के निर्देशन में आज उ0नि0 नीरज कुमार सिंह मय हमराह आरक्षी सत्यवान यादव द्वारा झिंगहा घाट के पास से अभियुक्त शुभम शुक्ला पुत्र राज कुमार शुक्ला नि0 ग्राम कदियापुर थाना बौण्डी जनपद बहराइच उम्र करीब 22 वर्ष को 01 अवैध देशी तमांचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 149/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त शुभम शुक्ला पुत्र राज कुमार शुक्ला नि0 ग्राम कदियापुर थाना बौण्डी जनपद बहराइच उम्र करीब 22 वर्ष पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version