नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित बाल अपचारी को भेजा जेल

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश/निर्देश के क्रम में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां रामदेव के नेतृत्व में सोमवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 66/2025 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 5स्/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित बाल अपचारी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया। इस दौरान हिरासत में लेने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक फूलचन्द, हेड कांस्टेबल परमात्मा यादव व कांस्टेबल पंकज यादव मौजूद रहें।

Exit mobile version