गुरु पूर्णिमा पर भजन कीर्तन व भण्डारे का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार की रात शोहरतगढ़ स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। पुजारी राजेन्द्र पाण्डेय व टिल्लू शर्मा ने गुरु के महत्व पर विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए गुरु का आशीर्वाद जरूरी है। जिन लोगों के गुरु नहीं है उन्हें भगवान विष्णु को अपना गुरु मानकर पूजा-अर्चना करना चाहिए। गुरु के सानिध्य व मार्ग दर्शन से व्यक्ति महान बनता है। भजन कीर्तन के बाद आयोजित भण्डारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, किशोरी लाल गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, श्रवण कुमार वर्मा, अमृत दालान, चंचल मित्तल आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version