इटवा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

इटवा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी इटवा सुबेन्दू सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक इटवा श्याम सुन्दर तिवारी के कुशल निर्देशन में बुधवार को थाना इटवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2025 धारा 115(2)/109 बीएनएस से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को बदलिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेन्द्र मिश्रा उर्फ बिक्की पुत्र दिनेश कुमार मिश्रा एवं वीरेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ राजन पुत्र दिनेश कुमार मिश्रा निवासीगण हासिमपारा थाना गैण्डास बुजुर्ग (उतरौला) जनपद बलरामपुर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नागेन्द्र सिंह, आरक्षी संजीव कुमार, रमेश यादव मौजूद रहें।

Exit mobile version