ककरहवा/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा चौकी सशस्त्र सीमा बल ककरहवा में कस्टम विभाग, नेपाल एपीएफ तथा नेपाल पुलिस के साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए किया गया है । इसके उपरान्त भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पैदल गश्त की गई। इस बैठक में एसएसबी की तरफ से उज्जल दत्ता कमाण्डेण्ट 43वीं वाहिनी, निरीक्षक सामान्य-राम प्रताप सिंह, निरीक्षक रमन कुमार, कस्टम विभाग से निरीक्षक संजीव कुमार, रोहित उपाध्याय थानाध्यक्ष मोहाना, नेपाल एपीएफ से निरीक्षक राम कुमार घिमरे और नेपाल पुलिस के ैैप् माधव पंथी एवं चौकी प्रभारी ककरहवा वीरेन्द्र यादव शामिल हुए।ककरहवा/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा चौकी सशस्त्र सीमा बल ककरहवा में कस्टम विभाग, नेपाल एपीएफ तथा नेपाल पुलिस के साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए किया गया है । इसके उपरान्त भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पैदल गश्त की गई। इस बैठक में एसएसबी की तरफ से उज्जल दत्ता कमाण्डेण्ट 43वीं वाहिनी, निरीक्षक सामान्य-राम प्रताप सिंह, निरीक्षक रमन कुमार, कस्टम विभाग से निरीक्षक संजीव कुमार, रोहित उपाध्याय थानाध्यक्ष मोहाना, नेपाल एपीएफ से निरीक्षक राम कुमार घिमरे और नेपाल पुलिस के ैैप् माधव पंथी एवं चौकी प्रभारी ककरहवा वीरेन्द्र यादव शामिल हुए।
एसएसबी, पुलिस, कस्टम विभाग, नेपाल एपीएफ एवं नेपाल पुलिस के साथ हुआ समन्वय बैठक
