शव की हुई पहचान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र ढेबरुआ के ग्राम पंचायत तालकुण्डा के सधुवानगर टोले में बुधवार की सुबह मिली लाश की शिनाख्त हो गई है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बेलभरिया की रहने वाली राधिका ने शिनाख्त अपने पति 35 बर्षीय संजय पुत्र बुझारत के रूप में की है। उसने बताया कि उसके पति मंगलवार की रात ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तालकुण्डा के जलापुरवा बरात के लिए कह कर निकले थे। ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि लाश की शिनाख्त हो गई है।

Exit mobile version