पू0मा0वि0 जोगिया में समर कैम्प का आयोजन

सिद्धार्थनगर। मंगलवार को पू0मा0वि0 जोगिया में समर कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्याम राही, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर, एस आर अंशुमान , ख0शि0अ0-जोगिया, ग्राम प्रधान गौरी प्रसाद, प्रधानाध्यापक श्रीराम प्रताप शर्मा, भाजपा युवा नेता रबी जायसवाल आदि सम्मानित वरिष्ठों के उपस्थिति में समर कैम्प संचालक सहयोगी अनुदेशक शिव कुमार एवं शिक्षा मित्र – रवीन्द्र नाथ यादव आदि के प्रयास से समर कैम्प समापन दिवस के दिन छात्रों के साथ अतिथि स्वागत गीत ,पर्यावरण विषय से वृक्ष सुरक्षा नाटक, एक पेड़ माँ के नाम तथा समर कैम्प में उत्कृष्ट उपस्थिति, गतिविधियों एवं सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम में बराबर भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कार बितरण करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के जिला ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के समस्त अभिभावक गण आदि।

Exit mobile version