विवेचना में सुधार हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में यौन अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियोगों की विवेचना की गुणवत्ता में सुधार हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद सिद्धार्थनगर जयहिंद त्रिपाठी के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के साथ यौन अपराधों और पॉक्सो एक्ट के मामलों में जांच की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा न्याय सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के दौरान जांच प्रक्रिया में सुधार, साक्ष्यों के संग्रहण, कानूनी प्रावधानों का पालन और पीड़ितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी तथा जनपद के प्रत्येक थानों से आये विवेचकगण व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों ने प्रतिभाग किया।

Exit mobile version