बड़े मंगल पर भंडारा का हुआ आयोजन

बलरामपुर। पचपेड़वा मारवाड़ी मोहल्ला राम जानकी मंदिर पर जेठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को सिद्ध विनायक गैस एजेंसी के मालिक उमेश अग्रवाल द्वारा भंडारे का आयोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्री राम और हनुमान जी के भक्ति गीत पर श्रद्धालु हनुमान जी के चित्र के पास शीश नवाकर भंडारा ग्रहण किया।इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के दिलीप अग्रवाल , मयंक अग्रवाल,गैसडी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा,सुरेश सिंह शेरा,पम्मी सिंह,रामविलास विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version