पुलिस ने यूपी गैंगेस्टर एक्ट के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कठेला/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष कठेला समय माता शेषनाथ यादव के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2025 अन्तर्गत धारा 2(ख) एक, 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त गनेश पुत्र जमुना प्रसाद साकिन खरैली थाना त्रिलोकपुर जिला सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कठेला समय माता शेषनाथ यादव, आरक्षी हरीकेश पासवान, आरक्षी राजेश यादव, आरक्षी नितीश यादव मौजूद रहें।

Exit mobile version