विधायक विनय वर्मा के बिगड़े बोल कहा -दलाल

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ/लोकार्पण पर लखनऊ से किया गया, जिसका लाइव प्रसारण कार्यक्रम अम्बेडकर सभागार में चल रहा था। कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 सहित अन्य अधिकारी व नेता मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम में विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा के बिगड़े बोल द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार शुक्ला को दलाल कहा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के सामने विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ष्क्या ये लोग दलाली करने आये हैं ? वायरल वीडियो में विधायक बोले-जब जनप्रतिनिधि कौन है ये नहीं जानते, तो मैं क्या करू ं? वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है।

Exit mobile version