जेठ का दूसरा मंगलवार भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

बलरामपुर। तुलसीपुर बलरामपुर 20 मई जेस्ठ माह का दूसरा मंगलवार भी बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया सुबह से ही लोग हनुमान गढ़ी मंदिर सहित सभी हनुमान। मंदिरों में पूजा पाठ कीर्तन भजन और रामाधुन के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं दोपहर से ही हनुमानगढी मंदिर सहित तमाम जगहों पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होता देखा गया जिसमें तरह-तरह के पकवान कही पूरी सब्जी तो कहीं छोले चावल कहीं लड्डू तो कहीं हलुवा प्रसाद भंडारे के रूप में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर ग्रहण किया। सनातन जागृति मंच तथा हनुमानगढ़ी मंदिर के सचिव दिलीप गुप्ता ने बताया कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से भंडारा प्रसाद वितरण किया गया उन्होंने कहा इस बार कुछ विशेष ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।

Exit mobile version