युवा अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर

डुमरियागंज/ सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज आदर्श बार एसोसिएशन के सदस्य युवा अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन से परिवार व अधिवक्ताओं में शोक की लहर हैं। शनिवार को ग्राम सोनहटी निवासी अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव(36वर्ष) पुत्र स्वयंबर लाल श्रीवास्तव अपने निजी वाहन से लखनऊ रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए जा रहे थे, अभी वह बाराबंकी जिले के घाघरा नदी पुल रामनगर से आगे पहुंचे थे कि अचानक से तबियत खराब हो गई। परिजनों द्वारा वही स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया तो चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंच गए। वही परिजनों सहित पत्नी, 5 वर्ष की मासूम बिटिया व 3 वर्ष के बेटे का रो रो कर बुरा हाल है।

Exit mobile version