शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। थाना शोहरतगढ़ क्षेत्रान्तर्गत कोटिया नेपाल बॉर्डर पर पैदल गश्त/चेकिंग के दौरान एक वृद्ध महिला इस तपती धूप में पैदल बिना चप्पल के सड़क के रास्ते जा रही थीं जिसको क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय व उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह द्वारा भाव विभोर होकर न केवल सम्मानपूर्वक उन्हे कुर्सी पर बैठाया, बल्कि अपने हाथों से पानी भी पिलायें। तत्पश्चात सीओ सुजीत राय ने बाजार से चप्पल मंगाकर वृद्ध महिला को पहना कर ससम्मान प्रणाम कर विदा किया गया। पुलिस के इस मित्रवत व्यवहार की आम जनमानस में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
पुलिस ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल
