कांग्रेस भवन पयागपुर के समक्ष जयहिन्द तिरंगा संकल्प कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पयागपुर/बहराइच। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने आज पयागपुर भ्रमण के दौरान ब्रह्मपीठ बाबा राम प्रकाश जी के दरबार में मत्था टेका। तत्पश्चात नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी पयागपुर के अध्यक्ष डाक्टर नसीम इदरीसी के घर सचौली जाकर सुपुत्री के मुण्डन में शामिल होकर शुभकामनाएं दिया। इसके बाद कांग्रेस भवन पयागपुर के समक्ष जयहिन्द तिरंगा संकल्प कार्यक्रम करके कांग्रेस भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय सेना के द्वारा आतंकी संगठन को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को धूल धूसरित करके सबक सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। हमें अपने भारतीय सेना पर अत्यंत गर्व है। उन्होंने शीघ्र ही कांग्रेस भवन पयागपुर के जीर्णाेद्धार और सुधार कराने की बात करते हुए कहा कि इसमें जो भी शरारती तत्वों के द्वारा नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है उन्हें भी सबक सिखाने की जरूरत है। इस दौरान किसान कांग्रेस मध्य जोन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन सृजन के बाद कांग्रेस भवन पयागपुर पर ही वृहद कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें संगठनात्मक ट्रेनिंग प्रोग्राम मुख्य होगा। संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हमजा शाहिद ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता विनय सिंह ने कहा कि उनके द्वारा निरंतर प्रयास करने के बावजूद भी कुछ लोग कांग्रेस भवन पयागपुर के अस्तित्व को खत्म करने पर आमादा हैं, फिर भी वे गांधीवादी तरीके से कांग्रेस भवन पयागपुर की सुरक्षा और सम्मान की बहाली के प्रयास कर रहे हैं। और सत्यमेव जयते सदा की तरह सिद्ध होगा। जिलाध्यक्ष के पयागपुर पहुंचने पर किसान यूनियन के नेता संतोष जायसवाल ने उनका स्वागत किया।

Exit mobile version