अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध की हुई मृत्यु

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम रमवापुर नानकार में बीती रात सड़क पार कर रहे एक वृद्ध अज्ञात वाहन की ठोकर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने सीएचसी ले गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम संतराम चौधरी निवासी ग्राम रमवापुर नानकार है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version