चित्रांश क्लब महिला विंग ने श्रमिकों में वितरित किया गमछा, खाद्य सामग्री

बस्ती। मजदूर दिवस पर चित्रांश क्लब महिला विंग की जिला संयोजिका प्रतिमा श्रीवास्तवा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गान्धी नगर में दिहाड़ी मजदूरी की उम्मीद में बैठे श्रमिकों के साथ उनका सुख दुःख साझा किया। उनमें गमछा, विस्कुट, पानी आदि का वितरण किया। क्लब संस्थापिका रेखा चित्रगुप्त ने कहा की यह दिन मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सलाम करने का दिन है। क्लब संरक्षिका संध्या दीक्षित व अर्चना श्रीवास्तवा ने कहा कि मजदूरों के पसीने से ही खेत खलिहान लहलहाते हैं और ऊंची इमारते खड़ी होती है। हमें इनके श्रम को सम्मान देना होगा। कहा कि महिलाओें को अपने घरों से इसकी शुरूआत करनी होगी। श्रमिकों में सामग्री वितरण के दौरान मुख्य रूप से सुमन श्रीवास्तवा, रोमी बाधवा, सविता श्रीवास्तवा, रानी श्रीवास्तवा आदि शामिल रहीं।

Exit mobile version