बौद्ध परिपथ के बीच कौवापुर मोढ पर बना बस स्टॉप बदहाल

बलरामपुर। जनपद के बलरामपुर तथा तुलसीपुर के बीचों बीच बना हुआ कौवापुर मोड पर बना बस स्टॉप बरसों से सुविधा विहीन है जिस पर किसी राजनेता की नजर नहीं पड़ी है बताते चले की कौवापुर मोड एक ऐसा तिराहा है जो सैकड़ो गांव को जोड़ता है तथा बलरामपुर और तुलसीपुर के बीच में स्थित है जहां से महाराजगंज कौवापुर हरैया ललिया शिवपुरा सहित तुलसीपुर गैसड़ी पचपेड़वा बढ़नी होते हुए गोरखपुर जाने का मार्ग है बस स्टॉप वर्षों से बदहाली का शिकार है ना तो इसमें बैठने की कोई व्यवस्था है और खुद जर्जर अवस्था में है जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि शासन तुरंत ध्यान दें जिससे हजारों की संख्या में यात्रियों राहगिरो आदि को इसका लाभ मिल सके।

Exit mobile version