बिहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूका आतंक वाद का पुतला,, सोनभद्र

विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओं ने आतंकवाद का फूंका पुतला, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

(शक्तिनगर)

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर किए गए आतंकी हमले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम बीना प्रखंड के विहित व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन के साथ आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।शॉपिंग कांम्प्लेक्स से जुलूस चालू हुआ। अटल गेट होते बस स्टैंड पर आतंकवाद का पुतला फूंका।लालसा राम, कमल सिंह, सुभम द्विवेदी, धीरेन्द्र दुबे,जयदीप, संतोष प्रजापति, राकेश साहू, तेज बहादुर सिंह, सुनीता दुबे, मनोज मिश्रा, भगवान तिवारी कहा कि आतंकवादियों की तरफ से 26 निर्दोष तीर्थ यात्रियों को धर्म पूछ कर गोलियों से मार डाले जाने के साथ केंद्र सरकार से देश के दुश्मनों को कड़ा जवाब देने की मांग किया है। आतंकवादियों को तत्काल ढूंढ कर आतंकवादियों के साथ उनके काकाओं पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version