इस दुख की घड़ी में आपका सांसद ही नहीं बल्कि पूरा प्रशासन आपके साथ है: सांसद पाल

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड जोगिया के ग्राम पंचायत दोहनी में 41 अग्नि पीड़ितों को सांसद जगदम्बिका पाल ने चेक वितरित किया। चेक वितरित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज हमारी केन्द्र सरकार मोदी व प्रदेश सरकार योगी आपके इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है। आपका सांसद ही नहीं बल्कि पूरा प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने कहा मैं भरोसा दिलाता हूं कि हर सुख-दुख की घड़ी में आपका सांसद आपके साथ खड़ा है। हमारी सरकार में मोदी तथा योगी जी निरन्तर आप लोगों की चिन्ता करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो गरीब परिवार किन्हीं कारण बस आवास से वंचित हो गये थे, उनके लिए भी अब पुनः मोदी जी ने आवास योजना शुरू कर दी है। जो भी पात्रता की श्रेणी में है, उनको निश्चित ही आवास मिलेगा। हमारी सरकार हमेशा गरीबों की चिन्ता करती है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्या, नायाब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, कोतवाल जोगिया मनोज श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि जमील अहमद, प्रभु यादव प्रधान जोगिया, सचिव मंडी समिति आनन्द सिंह, कानूनगो राजेश गुप्ता, लेखपाल नीतू विश्वकर्मा, लेखपाल विजय यादव, लेखपाल बिंदुसार मौर्य, जय रंजन शर्मा, प्रधान शिवा तिवारी, रिंकू पाल, मुरारी सिंह, मनोज चौबे, कलावती देवी, उर्मिला, शिवपूजन जहीर सिद्दीकी उपस्थित रहें।

Exit mobile version