अवैध कालोनियों के विरूद्ध चला अभियान

बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण के निर्देश में आज बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध कालोनियों के विरूद्ध अभियान चलाये जाने के क्रम में प्रतिपाल सिह चौहान, सचिव/अपर जिलाधिकारी के निर्देशन में ज्ञान प्रकाश पुत्र काशी पता-हर्दिया बुजुर्ग द्वारा बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 5000 वर्ग मी0 मे किये गये अवैध प्लांटिग को ध्वस्त किया गया, एवं चन्द्र प्रकाश पुत्र काशी पता-हर्दिया बुजुर्ग द्वारा लगभग 5000 वर्ग मी० भूमि पर करायी जा रही अवैध प्लांटिग को ध्वस्त किया गया। उक्त ध्वस्तीकरण कार्यावाही के दौरान पुलिस बल अधिशाषी अभियंता हरिओम गुप्ता प्राधिकरण कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version