राजस्व वसूली करने गए संग्रह अमीन से मारपीट युवक गिरफ्तार

कुशीनगर/बोदरवार। स्थानीय ग्राम सभा कुंदूर में राजस्व वसूली करने गए संग्रह अमीन के साथ एक युवक ने मारपीट कर सरकारी दस्तावेज फाड़ दिया जिसके विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। प्राप्त समाचार के अनुसार कप्तानगंज तहसील के संग्रह अमीन अवध नारायण चौरसिया उप जिलाधिकारी विकास चंद्र को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मैं बुद्धवार को तहसील से व्यापार कर की आरसी प्रमाण पत्र लेकर ग्राम कुन्दुर मे गया और चौराहे पर महफूज पुत्र अनवर अली का पता कर रहा था इसी दौरान कुंदुर निवासी काजू उर्फ दुर्गेश पुत्र राम मोहन पीछे से आकर मेरा कॉलर पकड़ लिए और व्यापार कर की आरसी छीनकर फाड़ दिए और गाली देने लगे और धमकी दिए कि आज के बाद से गांव में वसूली करने आ गए तो जान से मार देंगे तथा मेरा बस्ता छीन कर सड़क पर फेंक दिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने एस एच ओ कप्तानगंज धनवीर सिंह को तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुट गई।

Exit mobile version