नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया

बलरामपुर। नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र चीनी मिल्स विशुनापुर में पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। पुलिस चौकी के उद्घाटन से लोगों को सुविधा मिलेगी। यह बातें एसपी विकास कुमार ने पुलिस चौकी उद्घाटन के दौरान कहीं। एसपी विकास कुमारने एएसपी नम्रता श्रीवास्तव, सीओ ज्योति श्री के साथ पुलिस चौकी का उद्घाटन देर शाम शुक्रवार को किया। एसपी ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया है। क्षेत्र की जनता कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस चौकी पर सूचना दे सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version