सभागार महिला महाविद्यालय में जनपद स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम हुआ संपन्न

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों के अनुसार बुनियादी साक्षरता एवं प्राथमिक, अंकीय ,दक्षता प्राप्त करने हेतु पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण के लिए संकल्पित जनपद स्तरीय कार्यक्रम हमारा आंगन हमारे बच्चे आज दिनांक 29 मार्च 2024 को सभागार महिला महाविद्यालय में संपन्न किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा रहे । यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने के पश्चात वहां से चयनित सर्वश्रेष्ठ दो निपुण बच्चे , एक नोडल संकुल शिक्षक ,एक नोडल शिक्षक, एक सुपरवाइजर तथा एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया । जनपद स्तरीय कार्यक्रम में नोडल शिक्षक ,नोडल संकुल, सुपरवाइजर तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पुरस्कार के रूप में शाल ,मोमेंटो तथा सर्टिफिकेट का वितरण किया गया तथा निपुण बच्चों को स्टेशनरी ,बैग ,पजल्स आदि सामग्री के साथ पुरस्कृत किया गया । समस्त कार्यक्रम जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अनुराग शर्मा की देखरेख में संपन्न किया गया। कार्यक्रम की एंकरिंग प्रद्युम्न पांडे अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय तजवापुर ने की तथा आज के कार्यक्रम में एआरपी तजवापुर नंदकुमार शुक्ला , एआरपी नवाबगंज राकेश मौर्य , मधुलिका चौधरी ,प्रीति मिश्रा , कांति सिंह ,अपर्णा सक्सेना ,रंजन रस्तोगी, सोनिया जेम्स ,चंद्रशेखर नागवंशी ,उदय शंकर त्रिपाठी, नूरजहां, हेमंत यादव ,प्रभात सिंह ,साकेत भूषण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version