जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चला एक दिवसीय गौ संरक्षण अभियान

सिद्धार्थनगर। गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर में प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषिकेश दर्शन के नेतृत्व में पूरे जनपद में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में एक दिवसीय गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत घुमंतु,छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया तथा पकड़े गए गोवंश को निकटतम गौशाला में संरक्षित किया गया। इसी के क्रम में विकास खंड नौगढ़ में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषिकेश दर्शन की उपस्थिति मे उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राज बहादुर यादव और पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर के कर्मचारियों के सहयोग से गौ संरक्षण अभियान चलाया गया जिसमें पुरानी नौगढ़ पुल के पास से पांच बड़े गौवंश पड़कर गौशाला में संरक्षित किया गया। गौ संरक्षण अभियान को पशुपालन विभाग के साथ-साथ नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के कर्मचारी संयुक्त रूप से मिलकर प्रातः 8रू00 से पूरे दिन गौ संरक्षित कर अभियान को सफल बनाने मे लगे रहे।

Exit mobile version