बाइक भैंस से टकराई युवक की मौत

तुलसियापुर। डेबरुआ थाना क्षेत्र के ठेकहरी मार्ग पर करुआ गांव के पहले शुक्रवार को भैंस टकराकर गिरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बलरामपुर का निवासी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के करुआ गांव के पास ढेबरुआ ढेकहरी मार्ग पर चरगहवा पुल के पास एक बाइक भैंस से शुक्रवार को टकरा गई। इसमें बाइक चालक इब्राहीम (26) पुत्र मकबूल निवासी इमिलिया खादर, थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे वैरिया प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव ने उसे पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version