होली,जुमा एक साथ होने से प्रशासन ने बनाई सुरक्षा की रणनीति

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। होली पर्व रमजान माह के जुमा के दिन पड़ने के कारण कस्बा बर्डपुर पुर में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहेगा। जिसको लेकर कस्बे में मस्जिद को त्रिपाल से ढका दिया गया है।सुरक्षा की दृष्टि पूरा कस्बा ड्रोन कैमरे के निगरानी में रहेगा।सदर सीओ अरुणकांत सिंह के नेतृत्व में थाना मोहाना,सहित पुलिस चौकी ककरहवा ,बर्डपुर के पुलिसकर्मियों, पीएससी जवानों के साथ कस्बे का निरीक्षण वा पैदलगस्त किया।सीओ ने कहा पर्व पर कोई व्यवधान नहीं होगा। ऐसी गतिविधि करने वाले बक्से नहीं जाएंगे।कोई व्यवधान डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए दंडित कराया जाएगा।सभी कस्बे के वासियों से अपील है कि,आपसी सौहार्द बना कर पर्व मनाएं।इस दौरान मोहाना थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा,चौकी प्रभारी बर्डपुर महेंद्र कुमार,चौकी प्रभारी ककरहवा राकेश त्रिपाठी, एसआई जय प्रकाश यादव,हीरा नंद,सहित पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Exit mobile version