थाना समाधान दिवस बांसी कोतवाली में महिला लेखपाल का घूस लेते हुए आडियो वायरल

बांसी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील में कार्यरत महिला लेखपाल शालिनी यादव का एक ऑडियो काफी चर्चा में वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति से जमीन की पैमाइश के लिए पांच हजार रुपये की घूस मांग रही है। आपको बता दें कि तहसील बांसी में कार्यरत महिला लेखपाल शालिनी यादव की हिमाकत तो बिल्कुल हैरान करने वाली है कि वह बेझिझक जमीन की पैमाइश कराने आये व्यक्ति से मुंह खोलकर पांच हजार रुपये की मांग कर ली। अब इन लेखपाल मैडम को क्या पता कि वह लाचार गरीब इन्हें पैसा कहां से देगा। आपको बता दें कि महिला लेखपाल का नाम शालिनी है, जिसका मतलब संकोच से जुड़ा है, लेकिन महोदया को ऐसा बोलने में थोड़ा सा भी संकोच न हुआ और शालिनी साहिबा ने थोड़ी सी शालीनता भी नहीं दिखाई। मनबढ़ लेखपाल ने काटा फोन और कहा एसडीएम को देंगे जवाब -इस मामले में जब संवाददाता ने फोन से बात किया तो उन्होंने कहा मैं इस मामले में कुछ नहीं कह सकती, आप एसडीएम साहब से पूछ लीजिये। ऐसा कहते हुए लेखपाल साहिबा ने फोन काट दिया।
नायब तहसीलदार को मिली जांच
उक्त मामले को लेकर संवाददाता ने एसडीएम बांसी से फोन पर उनसे पूछा तो उन्होंने बहुत कुछ न कहते हुए बोले कि यह आडियो वायरल करने वाला बदमाशी कर दिया है और अन्त में यह कहते हुए फोन काट दिया कि उक्त मामले की जांच नायाब तहसीलदार को सौंपा गया है। लेकिन अब क्या मामले में लेखपाल शालिनी दोषी है या फिर वायरल ऑडियो का कुछ और रहस्य है, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Exit mobile version