युवा पीढ़ी जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है – डॉ0 उमाशंकर प्रसाद यादव

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़़ की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा शोहरत नाथ मन्दिर एवं उसके पास की सड़क की साफ-सफाई एवं व्यायाम से आरम्भ किया। सभी स्वयंसेवकों ने गांधीनगर वार्ड नं0-10 एवं शिवनगर वार्ड नं0-09 में जाकर साफ-सफाई किया। इस दौरान प्लास्टिक कचरा से होने वाली बीमारियों के बारें में लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक भी किया गया, जिसका शीर्षक था- ष्प्लास्टिक कचरा-पर्यावरण के लिए खतराष्। अपराह्न बाद ष्जल संरक्षणष् विषयक पर बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया, जिसके मुख्य वक्ता भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ0 उमाशंकर प्रसाद यादव थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जल संरक्षण हमारे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। हमें जल स्रोतों का सही उपयोग करना चाहिए और पानी बर्बाद करने से बचना चाहिए। युवा पीढ़ी जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जागरूकता फैलाकर और जल संसाधनों के समुचित उपयोग का उदाहरण बनाकर जल संरक्षण के प्रयासों में सहभागिता करके हम सभी अपने समाज को एक बेहतर भविष्य दे सकते हैं। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने देश भक्ति गीत, भाषण एवं कविता का मंचन किया। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत ष्उठे समाज के लिए उठे उठे….ष् एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अनुष्का गोस्वामी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन स्वामी विवेकानन्द इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राम किशोर सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ0 ए0के0 सिंह, डॉ0 अजय कुमार सिंह, मुश्तन शेरूल्लाह, अश्वनी सिंह, शिवांगी कसौधन, सपना, जया शर्मा, श्वेता मिश्रा, सर्वेश, दिनेश, रुबी, सबा परवीन, फारूख सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version