अरहर के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, परिजनो नें लगाया हत्या का आरोप

बहराइच। संदिग्ध परिस्थितियों में अरहर के खेत में युवती का शव मिला द्य अरहर के खेत में युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई ; तो तुरंत ही पुलिस हरकत में आ गई और हत्या के विभिन्न पहलुओं पर जांच करनी शुरू कर दी तथा जहां पर शव पाया गया उसकी फोटो और वीडियो ग्राफी भी पुलिस ने कराई द्य मिली जानकारी अनुसार बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहरपुर गांव में स्थित अरहर के खेत में मिले युवती के शव की पहचान हो गई । युवती सीतापुर जिले के रहनी वाली है जो अपने बुआ के यहां बाराबंकी में रहती थी। युवती को बुआ के घर से लाकर बहराइच में हत्या कर खेत में शव फेंक दिया गया ; वहीं युवती के छोटे भाई ने बड़े भाई पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। तहरीर पाते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी । हरदी थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव में स्थित अरहर के खेत में शुक्रवार शाम को एक युवती का शव मिला था। अज्ञात युवती की पहचान के लिए हरदी थाने की पुलिस ने फोटो शेयर किया; जिससे उसकी पहचान सीतापुर जिले के थाना थानगांव गांव क्षेत्र के रन्डा गांव निवासी चंदा के रूप में हुई है। मृतक युवती के मामा लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर निवासी विक्रम चौहान ने बताया कि सीतापुर जिले के थाना थानगांव अंतर्गत रन्डा गांव निवासी 18 वर्षीय युवती के माता पिता की मौत हो चुकी है। युवती के चार भाई भी हैं। माता पिता के न होने पर युवती बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकईगंज में अपनी बुआ के यहां रहती थी। उसी की लाश मिली है। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती के भाई आकाश ने चंदन पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदु पर जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version