ग्रामीणों ने लेखपाल पर धन उगाही का लगाया आरोप

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जिले के तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी टोला महली के ग्रामीणों ने लेखपाल संध्या पाण्डेय पर काम करने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया हैं आरोप में कहा कि ग्राम पंचायत की लेखपाल संध्या पाण्डेय के तथाकथित पति ऋषभ सिंह द्वारा अपनी पत्नी का कार्यभार देखते है। वहीं ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि तथाकथित पति ऋषभ सिंह ग्रामीणों द्वारा किसी भी कार्य के बदले में पैसे की मांग करते हैं और पैसे ने देने पर काम नही करने की धमकी भी देते हैं। जिससे सभी ग्रामवासी बहुत ही परेशान है। बिना पैसे दिये काम न होने पर काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि तहसील शोहरतगढ़ में तैनात लेखपाल संध्या पाण्डेय ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी में लेखपाल है। लेखपाल संध्या पाण्डेय के तथाकथित पति ऋषभ सिंह द्वारा सरकार की मंशा के अनुसार आवास सर्वेक्षण के कार्य ग्राम सभा में जारी हेतु एक शुल्क निर्धारित किया है। ग्रामीणों के अनुसार लेखपाल के तथाकथित पति ऋषभ सिंह ने आवास सर्वेक्षण के लिए लाभार्थियों से पांच हजार रुपये की मांग की जा रही है, जिससे आवास मिल सकें। जो पैसा देगा उसी का नाम आवास हेतु जायेगा। लेखपाल संध्या पाण्डेय व उनके तथाकथित पति द्वारा ग्रामीणों से धन उगाही का खेल किया जा रहा है। हकीकत में ऋषभ सिंह लेखपाल संध्या पाण्डेय के पति है या नहीं, ये तो लेखपाल संध्या पाण्डेय ही जानें। वहीं लेखपाल संध्या पाण्डेय व उनके तथाकथित पति द्वारा ग्रामीणों से धन उगाही किया जा रहा है। तथाकथित पति ऋषभ सिंह के राजनीतिक पकड़ रखने से स्थानीय प्रशासन कोई ठोस कदम उठाने में असमर्थ है। जब ईमानदार सत्ता और सरकार के कार्यकर्ता ही इस तरह के कार्य करेंगे, तो जनता की समस्या का समाधान कैसे होगा। उत्तर प्रदेश के मुखिया के नाम को धूमिल करने का जिस तरह सत्ताधारी लोग कार्य कर रहे है, उससे साफ जाहिर है कि सरकार जनता के प्रति कितनी सक्रिय और जवाबदेही है। जब सत्ता पक्ष के लोग ही ऐसा करेंगे तो जनता न्याय की गुहार किससे लगायें। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की है। अब प्रशासन इस पर क्या संज्ञान लेगी, ये समय ही जानें।

Exit mobile version