माघ मेले में बढ़ी भीड़, ठेलेवालों के कारण घट सकती है दुर्घटना

बांसी। मौनी अमावस्या से शुरू होकर एक माह तक चलने वाले माघ मेला मे भीड़ बढ़ रही है।माघ मेले में लोगों की रफ्तार रास्ते में लगने वाले ठेले के कारण रुक जा रहा है जिससे दूर तक लोगों की भीड़ काफी बढ़ जा रही है। सौंदर्य सामग्री और अन्य चीजों को ठेले पर खड़े दुकानदार से अक्सर कहा सुनी होता रहता है। माघ मेला प्रवेश द्वार के काफी आगे से लेकर मेले के बीचोंबीच तक चल रहे ठेले को लेकर पुलिस विभाग की अनदेखी से मेले में आने वाले लोगों को दिक्कत उठाना पड़ रहा है। बढ़ रहे भीड़ के कारण ऐसी स्थिति में घटना घट सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि बनाए गए पांच मेला प्रभारी का भी ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है नगर पालिका के जिम्मेदार लोग भी घूमते रहते हैं समय भी देते हैं लेकिन इस पर नजर उनका नहीं पहुंच पा रहा है। इस बारे में निवर्तमान मनोनीत सभासद संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बनाए गए 05 मेला प्रभारी को ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई भी घटना होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Exit mobile version