स्वास्थ्य सखी स्वास्थ्य विभाग के कामों को जाने: कार्तिकेय मिश्रा

डुमरियागंज/सिद्धार्थ नगर। खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्रा की अध्यक्षता में समस्त स्वास्थ्य सखी समूह की एक आवश्यक बैठक ब्लाक परिसर में कराई गई जिसमें सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया गया और प्रत्येक बुधवार शनिवार में होने वाले ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी को निर्देशित किया गया कि सभी लोग अपने ग्राम स्तर पर टीकाकरण सत्र में उपस्थित होकर एएनएम आशा और आंगनवाड़ी का पूर्ण सहयोग करें ।वहीं बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर द्वारा टीकाकरण तालिका पर जानकारी दी और निवेदन किया कि टीकाकरण सत्र पर आशा आंगनबाड़ी एएनएम का पूर्ण सहयोग करें साथ ही उदासीन परिवारों को भी टीकाकरण से जोड़ने का कार्य करें। बैठक में मुख्य रूप से ए डी ओ मानसी, मनीष मिश्रा ,प्रमोद पांडे, सरिता,नेहा , सावित्री, रीता ,रीना ,संध्या मिश्रा, किरण, मिथिलेश ,आदि मौजूद रहे।

 

Exit mobile version