6वीं बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, निकाला कैल्डिल मार्च

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को शोहरतगढ़ स्थित शहीद बुधई स्मारक स्थल पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने नगर वासियों के साथ 14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। विदित हो 14 फरवरी 2019 वेलेंटाइन डे के दिन भारत ने अपने 40 वीर बहादुर जवानों को खो दिया था। इस दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला हुआ, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। पुलवामा हमले की 6वीं बरसी पर भारत के वीरों को नमन करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि इस आतंकी हमले में देश के वीर 40 जवान शहीद और 35 से अधिक घायल हो गए, जो इतिहास के सबसे भीषण आतंकी हमलों में से एक था। यह दिन सैनिकों के सर्वाेच्च बलिदान की याद दिलाता है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद अनूप कसौधन, वकील खान, बाबूजी अंसारी, दिनेश कुमार, प्रिन्स अग्रहरि, सुरेश कुमार, हैदर अली, अरुण कुमार, शनि वरुण, रामकुमार कसौधन, मनीष श्रीवास्तव, श्रवण पटवा आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा नेता एवं समाजसेवी अनिल अग्रहरि के नेतृत्व में तुलसियापुर चौराहे पर कैडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान धुप्र चतुर्वेदी, अशोक अग्रहरि, कोदई साहनी, जुनेद, मोनू, जमुना, संतोष कुमार, गंगाराम, संतभगवान, बब्लू, लवकुश, फूलचन्द्र, राजेश, सुरेंद्र साहनी, अमित यादव, श्यामू सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

Exit mobile version