खड़ी फ्लाई ऐश टैंकर में धू-धू कर जल रहे वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ के रमवापुर तिवारी के पेट्रोल पम्प के सामने गुरुवार दोपहर 12रू30 बजे खड़ी फ्लाई ऐश ले जाने वाले टैंकर में अचानक आग लग गयी। आपको बता दें कि धू-धू कर जल रहे टैंकर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र स्थित रमवापुर तिवारी गांव के पेट्रोल पम्प के सामने फ्लाई ऐश का टैंकर खड़ा था। नेपाल राष्ट्र स्थित सीमेन्ट फैक्ट्री में ऐश सप्लाई कर टैंकर लौटा था। उक्त टैंकर के समीप 11 हज़ार वोल्टेज के टूटे हुए तार के सम्पर्क में आने से यह दुर्घटना हुई। मौके पर उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह और थानाध्यक्ष विन्देशरी मणि त्रिपाठी पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये। काफी समय बीत जाने के बावजूद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पहुंची। वहीं एसडीएम एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में स्थानीय लोग अपने संसाधनों से आग बुझाने में जुट रहें।

Exit mobile version