भाजपा ने हर तरफ दहशत का माहौल बनाने का काम किया है-चमन आरा राईनी

बांसी। नरकटहा स्थित निराला नगर मोहल्ला में बुधवार को आयोजित पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक को लेकर जन चौपाल पंचायत को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका परिषद बांसी की अध्यक्ष व सपा महिला सभा कि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि आज हर तरफ भय और दहशत का माहौल कायम है नौजवान अपने भविष्य को लेकर, व्यवसाई अपने व्यवसाय को लेकर, बेरोजगार रोजगार पाने की उम्मीद को लेकर निराशा के मुहाने पर खड़ा होकर चिन्तित दिख रहा है तो दूसरी तरफ सत्ता से जुड़े चन्द लोग इनका खून चूस रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह हो गई है कि समाज हर तबाही, दहशत के माहौल, भय, भूख और भ्रष्टाचार को लेकर बात किया जाए तो वह राष्ट्र द्रोह मान लिया जाता है, बीते कुछ वर्षों से समय ऐसा आ गया है कि आप सच नहीं बोल सकते हैं अगर आप सच बोल रहे हैं तो उसे अपराध माना जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश कि सरकार को केवल चन्द पूंजी पतियों कि ही खुशहाली में सभी का सुख दिख रहा है जो समाज के दबे ,कुचले और असहाय लोग हैं उनको लेकर सरकार पूरी तरह से अमानवीय है। नगर पालिका परिषद बांसी के पूर्व अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इद्रीश राईनी पटवारी ने कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोग आज यह बात भूल गए हैं कि जिन लोगों ने उनको सत्ता में बैठाया उनको ए लोग अपना और अपनी सरकार का दुश्मन मान रहे हैं जो निहायत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में सरकार चला रहे लोग स्वास्थ्य और शिक्षा को गर्त में मिलाने का काम कर रहे हैं। इस सरकार को दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज से पता नहीं क्यों इतनी नफरत है , सपा हमेशा से ही समाज के दबे कुचले हुए लोगों कि बात करने का काम करती रही है साथ ही अन्य वर्ग के लोग भी पार्टी कि नीतियों से प्रभावित होकर जुड़े हुए हैं। उक्त जन चौपाल पंचायत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कपिल देव, सब्बू ,खान, पवन कुमार यादव, बुधीराम, सन्नू खान, मैनू,पवन कुमार यादव,दिल्लू,गोलू मेकरानी ,मुन्ना पांडे,सारिक ख़ान,अलीम ख़ान,अज़हर ख़ान, सालिक राम, निवास यादव, प्रहलाद, शाकिर अली, सरताज अली, राम निवास, गणेश दत्ता, के सी तिवारी, मैनू, अलीम खान और मुबीन खा आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version