11वें दिन बाद मिला गुमशुदा आकाश अग्रहरि का शव

सिद्वार्थनगर।जिले के थाना क्षेत्र उसका बाजार के खजूरडाड़़ पुल के पास बूढ़ी राप्ती में पीपल पेड़ के नीचे 11वें दिन बाद गुमशुदा आकाश अग्रहरि का शव मिला। आपको बता दें कि 26 बर्षीय आकाश अग्रहरि पुत्र सुबाष अग्रहरि पुरानी नौगढ़ सिद्धार्थनगर के रहने वाले थे। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्वार्थ ने बताया कि मृतक आकाश अग्रहरि के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मृतक आकाश अग्रहरि के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Exit mobile version