विशेश्वरगंज पुलिस की मेहनत रंग लाई ; लापता हुआ बच्चा वापस घर लौटा

बहराइच | विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत बीते दिनों लखा रामपुर चौराहे से 14 वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया था तो जब इसकी सूचना घर वालों और स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी नवीन सिंह को मिली तो तुरंत ही सभी लोग बच्चे की तलाश में सक्रिय हो गए | कड़ी मशक्कत और मेहनत के बाद विशेश्वरगंज पुलिस थाना प्रभारी नवीन सिंह ने बच्चे को लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे के पास से बरामद किया | मिली जानकारी अनुसार विशेश्वरगंज पुलिस ने अपनी विशेष सक्रियता दिखाते हुए अपने आसपास जिले को बच्चे की गुमशुदगी को लेकर अलर्ट कर दिया कि कहीं अगर बच्चा दिखाई पड़े तो तुरंत ही संपर्क करें | इस बीच विशेश्वरगंज पुलिस को बच्चा लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे के पास मिला | बच्चे से जानकारी लेने पर बच्चे ने बताया कि बाबा की डांट से क्षुब्ध होकर हम बस के द्वारा लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे पर पहुंचे और वहां पर एक चाय के दुकानदार ने हमको बैठाया और खाना पानी खिलाया ; उसके बाद हमसे हमारा नाम और पता तथा नंबर पूछा ; जब हमने बताया तो उसने बच्चे के द्वारा बताए गए नंबर पर उनके पिता से संपर्क किया और बच्चे की पिता से बात भी कराई ; तब जाकर पुलिस और परिवार वालों ने मिलकर बच्चे को कैसरबाग बस अड्डे से घर वापस ले आए ; जब इसकी सूचना आसपास के लोगों को तथा नात रिश्तेदारों को मिली तो सब लोग खुश हो गए | थाना विशेश्वरगंज उप निरीक्षक अमित सिंह , वरिष्ठ उप निरीक्षक शशी प्रताप सिंह , उप निरीक्षक भुद्दुर वर्मा , उप निरीक्षक राकेश पाण्डेय , उप निरीक्षक अपराध शाखा अनिल कुमार उपाध्याय हेड कांस्टेबल श्रीनाथ शुक्ला भी बच्चे की तलाश में लगे रहे तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी और पुलिस अधीक्षक बहराइच राम नयन सिंह भी इस घटनाक्रम का अपडेट पल-पल लेते रहे | बच्चे का मेडिकल चेकअप और बयान लेकर पुलिस के द्वारा बच्चे को पारिवारिक जनों को सुपुर्द किया जाएगा | लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि छोटी-छोटी सी बात पर बच्चों को डांटना फटकारना अब मुनासिब नहीं रह गया है क्योंकि बच्चे अब नाराज होकर अलग राह पकड़ने की तरफ अग्रसर हो रहे हैं |

Exit mobile version