दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अभय कुमार पांडे ने जिलाधिकारी एवम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर शीतावकश के लिए मांग किया। जिला अध्यक्ष अभय कुमार पांडे ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनपद में पड़ रहे अत्यधिक शीतलहर वह गलन को देखते हुए छोटे बच्चों की सेहत और सुरक्षा के दृष्टि के लिए जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग किया कि शीतावकाश में वृद्धि हों।
शीतलहर व ठंड को देखते हुए यूटा ने की अवकाश की मांग
