हिन्दू युवा वाहिनी मंडल फखरपुर द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

फखरपुर/बहराइच | फखरपुर क्षेत्र के चौधरी सियाराम परिसर में हिन्दू युवा वाहिनी मंडल फखरपुर द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गजाधरपुर में हुई चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।समारोह में थानाध्यक्ष राजेश शुक्ल को उनकी टीम के साथ अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। टीम में उप निरीक्षक केके सिंह, अनिरुद्ध वीरेंद्र मिश्र, आरक्षी विकास मिश्र, अनिल कुमार, रामानंद यादव और रामनरेश को भी सम्मानित किया गया।थानाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने इस अवसर पर कहा, “अपराधी किसी के नहीं होते। अपराधियों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। यह सम्मान हमें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।”इस कार्यक्रम में सुभाष दीक्षित और मुकेश पाठक ने बताया कि थानाध्यक्ष राजेश शुक्ल और उनकी टीम ने चोरी के मामले का खुलासा कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। उनकी इसी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी पुलिस टीम की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी पुलिस इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेगी।

Exit mobile version