सिद्वार्थनगर : इटवा में हर्ष फायरिंग करने वाले युवक के विरूद्ध पुलिस ने कसा शिकंजा, दर्ज किया एफआईआर

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्वार्थनगर। रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आपको बता दें कि वीडियो दीपावली के एक दिन पहले 30 अक्टूबर का बताया जा रहा था। युवक अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करता वीडियो में नजर आया है। फायरिंग करने वाले युवक का नाम शुभम सोनी बताया गया था। जिले के इटवा थाना क्षेत्र के इटवा कस्बे का वायरल वीडियो बताया जा रहा था। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी इटवा गर्वित सिंह ने बताया कि जांच में दीपावली के एक दिन पहले 30 अक्टूबर बुधवार सायं इटवा निवासी शुभम सोनी ने हर्ष फायरिंग किया था, जिसका हर्ष फायरिंग करने के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और उक्त पर कार्रवाई किया जायेगा।

Exit mobile version