बलरामपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लिया संचारी दस्तक अभियान का जायजा

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटवा तुलसीपुर का निरीक्षण किया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने 01 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2024 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक का भी निरीक्षण किया । वहां मौजूद लोगों को उन्होंने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखें, बुखार होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं। इस अवसर पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर डॉ विकल्प मिश्रा , डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, बीसीपीएम अमरेंद्र सिंह,आशा माया देवी , रेनू , मोनू बनकटवा ग्राम के निवासी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version