सिद्धार्थनगर : प्रतिनिधि नसीम अहमद ने नव निर्मित प्रसव केन्द्र का किया उद्घाटन

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत धनौरा मुस्तहकम में प्रधान प्रतिनिधि नसीम अहमद एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमेश चौधरी की उपस्थिति में नव निर्मित प्रसव केन्द्र (उपकेन्द्र आयुष्मान आरोग्य मन्दिर) का उद्घाटन किया गया। नव निर्मित प्रसव केन्द्र के उद्घाटन के दौरान प्रधान प्रतिनिधि नसीम अहमद ने कहा कि अब गांव के प्रसव केंद्र पर लोगों को इसका लाभ मिलेगा, शीघ्र ही स्वास्थ्य क्षेत्र और भी बेहतर कार्य किए जायेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधान प्रतिनिधि नसीम अहमद, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अविनाश चौधरी, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर आकाश राणा, बीसीपीएम राजेश कुमार, राजकुमार, नीलम, मीरा देवी सहित गांव के किशोरी, सीताराम, अब्दुल कलाम, खालिद अंसारी, प्रधान मोहन चौधरी, आंगनबाड़ी मेवाती, गुलाबा देवी आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version