सिद्धार्थनगर : हरितालिका तीज आज

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष यह पर्व शुक्रवार को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करेंगी। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय और संपन्न रहता है। क्षेत्र के विद्वान प अवधेश शास्त्री के अनुसार इस साल हरितालिका तीज पर दुर्लभ ग्रह, नक्षत्रों के कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं।

Exit mobile version